फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: हवाला कारोबार के तीन आरोपी गिरफ्तार

Sun, 18 Jun 2023 11:35 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
बलरामपुर के तुलसीपुर थाने में बरामद सामानों के साथ मौजूद अ​भियुक्त व पुलिसकर्मी।
विज्ञापन
बलरामपुर। तुलसीपुर थाने की पुलिस ने हवाला कारोबार में लिप्त तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों के पास से फर्जी आधार व हवाला के चार लाख रुपये सहित अन्य कई सामान बरामद किए गए हैं। इन हवाला कारोबारियों के तार हैदराबाद व मुंबई से जुड़े होने की बात कही जा रही है।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक केशव कुमार ने रविवार को बताया कि तुलसीपुर के भवनियापुर में हवाला कारोबार काफी दिनों से चल रहा था। इसकी शिकायतें लगातार मिल रही थीं। हवाला कारोबार में लिप्त लोगों को पकड़ने की जिम्मेदारी तुलसीपुर थाना प्रभारी प्रमोद सिंह व उप निरीक्षक उपेंद्र यादव को सौंपी गई थी।
उप निरीक्षक उपेंद्र यादव, एसओजी प्रभारी श्याम लाल यादव व सर्विलांस सेल प्रभारी देवेंद्र सिंह के नेतृत्व में उप निरीक्षक खादिम सज्जाद, आरक्षी उत्तम कुमार, रमेश वर्मा, अखिलेश कुमार व अनिल कुमार ने रविवार को मुखबिर की सूचना पर हरैया तिराहा के निकट बसंतलाल इंटर कॉलेज के सामने से तीन लोगों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों की पहचान तुलसीपुर थाना क्षेत्र के रमवापुर निवासी निगाह मोहम्मद व शीतलापुर निवासी नेमतुल्लाह और खुर्शीद निवासी अवसान कुईयां थाना डुमरियागज जनपद सिद्धार्थनगर के रूप में हुई है। इनके पास से हवाला के चार लाख रुपये, नौ फर्जी आधार कार्ड, पांच मोबाइल, दो लैपटाप, तीन पेन ड्राइव, दो पासबुक, छह एटीएम कार्ड व नौ चेकबुक बरामद किए गए हैं। एसपी ने यह भी बताया कि हवाला कारोबार में लिप्त अन्य लोगों की भी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें