फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: बाहर से लिख दिहिन पर्चा, अब दवाई कैइसे लेई...

Sat, 15 Jul 2023 05:48 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो-8 से 10 तक
विज्ञापन

सीएचसी तुलसीपुर में स्वास्थ्य सेवाएं बदहाल, महिला डॉक्टर की गैर मौजूदगी ने बढ़ाई परेशानी
संवाद न्यूज एजेंसी
तुलसीपुर (बलरामपुर)। कई दिन से बिटिया के पेट में दर्द है। आज डॉक्टर का दिखावै लायन रहा। कुछ दवाई तो अस्पताल से मिली है। एक पर्चा लिख कर बताईन हैं कि बाहर से दवाई लई लेव। पैसा नाही है तो दवाई कइसे लेई। यह दर्द शनिवार को सीएचसी तुलसीपुर में बेटी का इलाज कराने आई सुनीता ने बयां किया। महिला डॉक्टर के न रहने तथा समय से पहले पर्ची काउंटर बंद कर दिए जाने से भी तमाम मरीजों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। शनिवार को सीएचसी तुलसीपुर में स्वास्थ्य सुविधाओं की पड़ताल की गई तो कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिला।


दृश्य-एक- सीएचसी से नदारद रहीं चिकित्सक
सीएचसी तुलसीपुर में 1:20 बजे डॉक्टर सौम्या नायक का दरवाजा बंद मिला। इलाज कराने के लिए बैठी महिलाओं ने बताया कि दोपहर 12:00 बजे ही वे डाॅक्टर को दिखाने आ गईं थीं। डेढ़ घंटे बीत जाने के बाद भी अभी तक डॉक्टर का पता नहीं है। डॉक्टर के कमरे का दरवाजा बंद है। डॉक्टर के न मिलने पर बाहर प्राइवेट चिकित्सक से दवा करना पड़ेगा।
विज्ञापन



दूश्य-दो- नहीं बना पर्चा, घर लौटे मरीज
दोपहर 1:30 बजे सीएचसी के पर्चा काउंटर पर खड़े संतोष कुमार ने बताया कि उनकी बेटी प्रिंयका को तेज बुखार है। डॉक्टर को दिखाने आए हैं। पर्चा काउंटर बंद है, इसलिए डॉक्टर को नहीं दिखा पाएंगे। अब बाहर निजी चिकित्सक से इलाज कराने जा रहा हूं।


दृश्य-3-जलभराव से होकर अस्पताल पहुंचते मरीज
अस्पताल परिसर में जलभराव होने के कारण मरीज गंदे पानी से होकर अस्पताल पहुंचते हैं। राजू, मोहित व इरफान आदि ने बताया कि गंदे पानी में घुसकर अस्पताल में पहुंचना पड़ता है। मुसीबत यह है कि अस्पताल पहुंचने के लिए कोई दूसरा रास्ता भी नहीं है।
विज्ञापन


वर्जन
अवकाश पर हैं डॉ. सौम्या
- महिला चिकित्सक डॉ. सौम्या पासपोर्ट बनवाने के लिए आज अवकाश पर हैं। चिकित्सकों को बाहर से दवा न लिखने का निर्देश दिया गया है। अस्पताल परिसर सड़क से नीचे होने के कारण बारिश के समय जलभराव की समस्या उत्पन्न हो जाती है।
- डॉ. सुमंत सिंह चौहान, अधीक्षक सीएचसी तुलसीपुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें