फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: महाशिवरात्रि पर रहेगा डायवर्जन, भारी वाहनों पर रोक

Wed, 06 Mar 2024 11:36 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। श्रद्धालुओं से लेकर प्रशासन तक महाशिवरात्रि पर्व के आयोजन की तैयारियां को अंतिम स्वरूप देने में जुटे हैं। इसके लिए सभी प्रमुख मंदिरों के साथ शिवालयों की साफ सफाई कर सजाया संवारा जा रहा है। इस मौके पर निकाली जाने वाली भव्य शोभायात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के चाकचौबंद इंतजाम के लिए प्रशासन रूट डायवर्जन भी लागू करेगा। इस दौरान शोभायात्रा रूट पर भारी वाहनों के आवागमन पर प्रतिबंध लागू रहेगा।
विज्ञापन

इसके तहत वीर विनय चौराहे से सेखुइया चौराहे के बीच भारी वाहनों के आवागमन पर रोक लगाने की योजना है। महाशिवरात्रि पर शहर के प्रमुख झारखंडी मंदिर पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ती है। यह मंदिर मुख्य मार्ग के किनारे स्थित है। इसके दृष्टिगत ही प्रशासन ने यातायात प्रबंधन के लिए रूट डायवर्जन का प्लान तैयार किया है। बहराइच से आने वाले भारी वाहनों को शुक्रवार को सेखुइया चौराहे के रास्ते से फुलवरिया बाईपास के रास्ते से भेजने की तैयारी है। वहीं, तुलसीपुर से बहराइच को जाने वाले भारी वाहन गोंडा रोड से होकर फुलवरिया बाईपास के रास्ते से होते हुए सेखुइया चौराहे से बहराइच भेजा जाएगा।
एएसपी नम्रिता श्रीवास्तव ने बताया कि महाशिवरात्रि पर सुरक्षा के चाक चौबंद इंतजाम किये गए हैं। इसके लिए सभी प्रमुख मंदिर परिसरों की निगरानी सीसीटीवी व वीडियो कैमरों के माध्यम से होगी। परिसर में सुरक्षा का एहसास कराने के लिए पुलिस कर्मियों की तैनाती भी रहेगी। इसके लिए विशेषतौर पर मोबाइल पुलिस टीम को निगरानी सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें