बलरामपुर। गेहूं की खरीद के लिए जिले में 49 क्रय केंद्रों का संचालन शनिवार को शुरू हो गया है। पहले दिन सभी क्रय केंद्रों पर पूरे दिन सन्नाटा पसरा रहा। किसी भी क्रय केंद्र पर गेहूं की खरीद नहीं हुई।
डिप्टी आरएमओ नरेंद्र तिवारी ने बताया कि शासन के निर्देश पर जिले में 49 क्रय केंद्र बनाए गए हैं, जिसमें खाद्य विभाग के 13, पीसीएफ के 19, यूपीएसएस के 16 एवं एफसीआई के एक क्रय केंद्र शामिल हैं। सभी क्रय केंद्रों का संचालन शनिवार को शुरू कर दिया गया है।
गेहूं बेचने के लिए शनिवार तक 391 किसान पंजीकरण करा चुके हैं। पहले दिन गेहूं बेचने के लिए किसी भी क्रय केंद्र पर कोई किसान नहीं पहुंचा। उन्होंने यह भी बताया कि सभी क्रय केंद्रों पर पर्याप्त मात्रा में बोरा, नमी मापक यंत्र, कांटा, छलना, पंखा व ई-पाप मशीन उपलब्ध करा दी गई है।