फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: तीन दिन बाद भी गंगा में डूबे साकिब का पता नहीं

Wed, 25 Oct 2023 11:45 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। तीन दिन पहले ऋषिकेश में नहाते समय गंगा में डूबे गैंसड़ी के सोनपुर स्थित श्रीराम स्मारक स्कूल के 10वीं कक्षा के छात्र साकिब का कोई सुराग नहीं लग सका है। बीते सोमवार को हुए हादसे के बाद से डूबे छात्र के पिता जरवा के हलौरा गांव निवासी इसरार अहमद ने इस मामले में लक्ष्मणझूला थाना में तहरीर देकर स्कूल प्रबंधन के खिलाफ केस दर्ज किए जाने की मांग की है।
विज्ञापन

बीते सोमवार को ऋषिकेश में नहाते समय उसके डूबने के बाद राज्य आपदा मोचन दल, जल पुलिस व लक्ष्मणझूला थाना पुलिस की संयुक्त टीम छात्र की तलाश कर रही है। 20 किलोमीटर की दूरी तक हुई तलाश में अब तक साकिब का पता नहीं चल सका है। मंगलवार को छात्र के पिता इसरार अहमद, अब्दुल अजीज, प्रधान इंद्रजीत साहू समेत पांच लोग ऋषिकेश पहुंचे। उधर आठवीं कक्षा की मान्यता पर हाईस्कूल की कक्षाएं संचालित करने की पुष्टि होने व लापरवाही से दुर्घटना होने पर जिला विद्यालय निरीक्षक ने कार्रवाई की बात कही है। लक्ष्मणझूला थाना के बीट प्रभारी मोनेश चौधरी ने बताया कि रेस्क्यू आपरेशन तीन दिन से चल रहा है। थाना पुलिस, जल पुलिस एवं एसडीआरएफ की संयुक्त टीम लगी है। मंगलवार की रात में नदी में काफी मात्रा में पानी छोड़े जाने के कारण तलाश में दिक्कत आ रही है।
श्रीराम स्मारक शिक्षण संस्थान में बिना मान्यता के ही हाईस्कूल तक की पढ़ाई हो रही है। स्कूल की कक्षा आठ तक मान्यता प्राप्त है। इसके बावजूद अन्य पंजीकरण कराकर हाईस्कूल की कक्षाएं चलाई जा रहीं हैं। यही कारण है कि विद्यालय में अध्ययनरत छात्र साकिब शैक्षिक भ्रमण में शामिल होकर दुर्घटना का शिकार हो गया। इसके बावजूद बेसिक व माध्यमिक शिक्षा विभाग के जिम्मेदार इस पूरे मामले में चुप्पी साधे हैं। डीआइओएस गोविंदराम का कहना है कि स्कूल प्रबंधन के खिलाफ जांच कराकर कार्रवाई तय होगी। छात्रों का दल बीते 20 अक्टूबर को उत्तराखंड शैक्षिक भ्रमण पर गया था। उसे 24 अक्टूबर को वापस लौटना था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें