फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: सराफा दुकान से पांच किलो चांदी व नकदी की चोरी

Sat, 11 Nov 2023 11:40 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गौरा चौराहा (बलरामपुर)। जैतापुर पुलिस चौकी के पास आभूषण की दुकान में चोरी की सूचना से विभाग में खलबली रही। अपर पुलिस अधीक्षक नम्रता श्रीवास्तव ने दुकान का निरीक्षण किया। आरोप है कि चोर दुकान से दो किलो पुरानी और तीन किलो नई चांदी व 41,600 रुपये की नकदी उठा ले गए।
विज्ञापन

एएसपी के साथ एसओजी और फोरेंसिक टीम ने दुकान की पड़ताल की। शुक्रवार की रात में चोर पिछली तरफ की दीवार काटकर दुकान के अंदर गए। दुकान में सीसीटीवी कैमरा नहीं लगा था। दुकानदार अनिल कुमार सोनी निवासी ग्राम नावडीह थाना त्रिलोकपुर जिला सिद्धार्थनगर ने बताया कि जब वह शनिवार सुबह दुकान पर पहुंचे तो देखा कि पिछली दीवार कटी है। उन्होंने थाने पर अज्ञात चोरों के खिलाफ तहरीर दी है। थाना प्रभारी गौरा तेज नारायण गुप्ता ने बताया की एफआईआर दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें