फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: जिला अस्पताल से बाइक चोरी का खुलासा, चार शातिर गिरफ्तार

Wed, 29 Jul 2026 11:23 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
फोटो-29-बलरामपुर के एसपी कार्यालय में मौजूद पकड़े गए आरोपी ।-स्रोत: विभाग - फोटो : 1
विज्ञापन
बलरामपुर। संयुक्त जिला अस्पताल से बाइक चोरी के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए वाहन चोर गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अधीक्षक विकास कुमार ने बताया कि गौरा चौराहा के खजुरिया निवासी सुशील कुमार ने 28 जुलाई को कोतवाली देहात में 27 जुलाई को संयुक्त जिला अस्पताल परिसर से बाइक चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। बुधवार को बहादुरापुर के पास गोंडा-बलरामपुर मुख्य मार्ग पर वाहन चेकिंग के दौरान दो मोटरसाइकिलों पर सवार चार युवकों को रोक लिया। इनमें एक बाइक वही थी, जो संयुक्त जिला अस्पताल से चोरी हुई थी। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान वाहिद खान निवासी ललिया वर्तमान निवासी गनवरिया, कुर्बान अली निवासी विशुनापुर, शिवकुमार उर्फ वीरेंद्र मौर्य निवासी भगवतीगंज तथा कौशल किशोर निवासी धुसाह के रूप में हुई है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि आरोपी चोरी के बाद वाहनों की नंबर प्लेट बदल देते थे या बिना नंबर प्लेट के उनका इस्तेमाल करते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें