फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: खोजती रही टीम, तेंदुए ने किया युवक पर हमला, मारी तीन बकरियां

Tue, 19 Dec 2023 11:30 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
हरैया सतघरवा (बलरामपुर)। कोलकाता व दिल्ली से आई विशेषज्ञों की टीम को चकमा देकर तेंदुए ने महादेव गोसाई गांव में तीन बकरियों को अपना शिकार बना लिया। इसके बाद शाम को तेंदुआ बरहवा रेंज क्षेत्र के गणेशपुर हरिहर गांव पहुंच कर एक गन्ने के खेत में छिप गया। यहां उसने हमला कर कल्लू (35) को घायल कर दिया।
विज्ञापन

महादेव गोसाई में तीन बकरियों को मारने के बाद तेंदुआ शाम को बरहवा रेंज क्षेत्र के गणेशपुर हरिहरपुर गांव के पूरब में स्थित एक गन्ने के खेत में छिप गया। इस दौरान उसने वहां मौजूद शब्बीर की एक मवेशी पर हमले का प्रयास किया। शोर मचाने पर जुटे ग्रामीणों ने खेत को चारों तरफ से घेर लिया। ग्रामीणों के अनुसार तेंदुआ ने उनके सामने ही खेत से छलांग लगाकर वहां मौजूद कल्लू (35) पर हमला कर जंगल की तरफ भाग निकला।
ग्राम प्रधान प्रधान प्रतिनिधि जीशान आलम ने बताया कि कल्लू के हाथ में तेंदुए का दांत लगा है। उनका इलाज स्थानीय चिकित्सक से कराया जा रहा है। सूचना के बाद तुलसीपुर तथा हरैया थाने की पुलिस तो कुछ ही देर में मौके पर पहुंच गई जबकि वन विभाग की टीम को वहां पहुंचने में काफी देर लगी। इससे क्षेत्र के लोगों में आक्रोश है। उनका कहना है कि यदि समय रहते वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच जाती तो शायद खूंखार तेंदुए को पकड़ा जा सकता था। रेंजर केपी सिंह ने बताया कि मौके पर पहुंची टीम जंगल के साथ ही आस पास के खेतों में तेंदुए की तलाश करने के साथ ही लोगों को इससे बचने के लिए सतर्क व जागरूक करने में भी जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें