फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: अविस्मरणीय है वीर विनय का बलिदान

Sun, 04 Aug 2024 12:38 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
वीर विनय कायस्था को श्रद्धांजलि देते लोग।-स्रोत: आयोजक
विज्ञापन
बलरामपुर। 1965 के भारत-पाक युद्ध में शहीद होने वाले वीर विनय कायस्था की जयंती पर शुक्रवार देर शाम श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। वीर विनय की प्रतिमा पर पुष्पार्चन एवं दीप प्रज्ज्वलित करके उन्हें नमन किया गया। इस दौरान उनकी शौर्यगाथा पर प्रकाश भी डाला गया।
विज्ञापन


बलरामपुर फर्स्ट संस्था की तरफ से शहीद वीर विनय कायस्था की जयंती पर उनके प्रेरणा स्थल को झालरों से सजाया गया। शुक्रवार की देर शाम संस्था के पदाधिकारी व सदस्यों ने सबसे पहले वीर विनय कायस्था की प्रतिमा पर पुष्पार्चन करके दीप जलाया।

संस्था के अध्यक्ष सर्वेश सिंह ने शहीद वीर विनय के जीवनवृत्त पर प्रकाश डालते हुए कहा कि 21 वर्ष की आयु में ही भारत-पाक युद्ध के दौरान शत्रु सेना से लड़ते हुए वीर विनय कायस्था शहीद हुए थे। अपने प्राणों की आहुति देकर देश की रक्षा करने वाले इस वीर सपूत के नाम से ही नगर के प्रमुख चौराहा का नामकरण हुआ था।
विज्ञापन


नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि डीपी सिंह ने कहा कि देश की रक्षा में शहीद होने वाले वीर विनय की शहादत को कभी भुलाया नहीं जा सकता है। वह युवाओं के प्रेरणास्रोत हैं। श्रद्धांजलि सभा में आरएसएस के जिला प्रचारक जितेंद्र, भाजपा नेता अजय सिंह पिंकू, सचिन सिंह, डॉ. राकेश श्रीवास्तव, कुमार पीयूष, कुशाग्र सिंह, सुजीत शर्मा, आकाश सिंह व विपुल सिंह आ्द मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें