फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: दोषियों पर कार्रवाई के बाद ही खत्म होगा आंदोलन

Wed, 13 Sep 2023 12:03 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। हापुड़ में अधिवक्ताओं के खिलाफ हुए पुलिसिया कार्रवाई से नाराज वकीलों ने मंगलवार को भी न्यायिक कार्य का बहिष्कार किया। साथ ही चेतावनी दी है कि दोषी पुलिस कर्मियों पर कार्रवाई के बाद ही उनका यह आंदोलन खत्म होगा। जब तक शासन दोषियों पर कार्रवाई नहीं करेगा उनका विरोध प्रदर्शन व आंदोलन जारी रहेगा।
विज्ञापन

आंदोलित वकीलों ने मंगलवार को न्यायिक कार्य से विरक्त रहते हुए आगे की रणनीति तय करने के लिए जिला बार संघ अध्यक्ष रामानंद मिश्र की अध्यक्षता में एक बैठक भी की। इसमें मौजूद सभी वकीलों ने एक मत से पुलिस कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई होने तक आंदोलन जारी रखने का निर्णय लिया है।
बैठक में हापुड़ के पुलिस अधीक्षक के स्थानांतरण, दोषी पुलिस कर्मियों के निलंबन व घायल अधिवक्ताओं को उचित मुआवजा मिलने तक कलमबंद हड़ताल जारी रखते हुए न्यायिक कार्य न करने का प्रस्ताव भी पारित किया गया। यह भी सहमति बनी कि बार इस दौरान काउंसिल के निर्देशों का भी पूरा पालन होगा। बैठक में अमित कुमार पांडेय, विवेक सिंह, शशांक त्रिपाठी, गोमती प्रसाद, सत्यदेव तिवारी व सुनीता कश्यप सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन

दूसरी तरफ उतरौला व तुलसीपुर तहसील में भी अधिवक्ताओं ने जुलूस निकालकर नारेबाजी के साथ अपना विरोध दर्ज कराया। अधिवक्ताओं ने अध्यक्ष वीरेंद्र सिन्हा की अगुवाई में आंदोलन जारी रखने, जेल भरो आंदोलन करने व विधानसभा का घेराव करने का प्रस्ताव भी पारित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें