बलरामपुर के जिगना गांव में रेस्क्यू किया गया अजगर ।-संवाद
श्रीदत्तगंज। क्षेत्र के जिगना गांव में बृहस्पतिवार को खेतों के पास अजगर दिखाई दिया। अजगर को देख ग्रामीण डर गए। ग्रामीणों ने इसकी जानकारी ग्राम प्रधान शौकत अली को दी। प्रधान ने वन विभाग को सूचना दी। वन दरोगा केसरी प्रसाद अपनी टीम के साथ गांव पहुंचे और अजगर को पकड़ लिया। वन दरोगा ने बताया कि अजगर को कुआनो जंगल में छोड़ दिया गया है। उन्होंने लोगों से अपील की कि इस प्रकार का कोई सर्प दिखाई दे तो उसे मारने की कोशिश न करें। वन विभाग को तुरंत सूचना दें, ताकि सुरक्षित तरीके से रेस्क्यू किया जा सके। (संवाद)