फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: पराली जलाने से क्षीण होती मिट्टी की उर्वरा शक्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
गैसड़ी (बलरामपुर)। खेतों में पराली जलाने से होने वाले नुकसान के बारे में किसानों को जागरूक करने के लिए स्थानीय ब्लॉक के कई गांवों में गोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें किसानों को पराली प्रबंधन के बारे में जागरूक करते हुए खेतों में नहीं जलाने के लिए प्रेरित किया गया।
विज्ञापन

गैसड़ी ब्लॉक के ग्राम जानकीनगर, बढ़ईपुरवा, हरनहवा सुस्ता, चरनगहिया, भदुई, महादेव, शिवपुर व पुरैना में राजकीय कृषि बीज भंडार की तरफ से गोष्ठी आयोजित की गई। राजकीय कृषि बीज भंडार के प्रभारी कुलदीप सिंह ने गोष्ठी में कहा कि खेतों में पराली जलाने से मिट्टी की उर्वरा शक्ति क्षीण होती है। इससे जहां फसलों का उत्पादन प्रभावित होता है वहीं मिट्टी के सहयोगी कीट नष्ट हो जाते हैं।
उन्होंने किसानों को पराली प्रबंधन के बारे में जागरूक किया। कहा कि खेत में पराली जलाने के बजाए उसमें डी कंपोजर घोल का छिड़काव करें। इससे पराली व अवशेष सड़कर नष्ट हो जाते हैं। ये जैविक खाद का काम करेगी और इससे फसल उत्पादन में वृद्धि होगी। उन्होंने बताया कि राजकीय कृषि बीज भंडार पर डी कंपोजर मुफ्त उपलब्ध है। गोष्ठी में दुर्गेश कुमार, विनय, धीरज सिंह, पिंकू, अखिलेश, अमरपाल, शशि प्रताप, राकेश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें