पॉयनियर पब्लिक स्कूल एंड कॉलेज में शनिवार को रिपोर्ट कार्ड डे का आयोजन किया गया।
बलरामपुर। पॉयनियर पब्लिक स्कूल एंड कॉलेज में शनिवार को रिपोर्ट कार्ड डे का आयोजन किया गया। इसमें मेधावी उत्कर्ष पटेल, रुद्र प्रताप यादव, मिसिता श्रीवास्तव, तेजस मिश्रा, श्रद्धा सिंह, रीत शुक्ला, काव्या पांडेय, अक्षत श्रीवास्तव व सर्वेश शुक्ला सहित नर्सरी से 12वीं तक की कक्षाओं में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पाने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। इससे पहले सांस्कृतिक कार्यक्रम में बच्चों ने शानदार प्रस्तुतियां दीं। इस दौरान मुख्य अतिथि प्रो. सदगुरू प्रकाश, विद्यालय के प्रबंधक डॉ. एमपी तिवारी, उप प्रधानाचार्या शिखा पांडेय व राघवेंद्र त्रिपाठी मौजूद रहे। (संवाद)