फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: घर के माहौल का गर्भ में पल रहे बच्चे पर पड़ता है प्रभाव

Wed, 21 Jun 2023 12:02 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। नगर के गायत्री मंदिर में मंगलवार को पदाधिकारियों की बैठक हुई। इसमें शांतिकुंज हरिद्वार के निर्देशन में गायत्री परिवार बलरामपुर की महिला मंडल द्वारा कराए जा रहे कार्यक्रम आओ गढ़ें संस्कारवान पीढ़ी कार्यक्रम की जानकारी दी गई। गायत्री परिवार के सदस्य सुनील वर्मा ने बताया कि जिले की महिला मंडल गायत्री परिवार की संस्कृति को जनजन तक पहुंचा रही हैं।
विज्ञापन

आओ गढ़ें संस्कारवान पीढ़ी कार्यशाला की जिला समन्वयक नीलम वर्मा ने शांतिकुंज के आंदोलन का महत्व लोगों को समझाया। कहा कि राष्ट्रीय समन्वयक डॉ. गायत्री शर्मा व प्रांतीय समन्वयक डॉ. संगीता सारस्वत के नेतृत्व में आओ गढ़ें संस्कारवान पीढ़ी कार्यक्रम अभियान चलाया जा रहा है। इसका उद्देश्य लाेगों को गर्भकाल का महत्व समझाना है। कार्यशाला में रामदुलारी गुप्ता, पूनम श्रीवास्तव, कल्पना शुक्ला, डीपी शुक्ला व शिवाकांत सहित गायत्री परिवार के तमाम सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें