फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: गायब चल रहे दो चालकों की समाप्त होगी संविदा

Tue, 13 Jun 2023 11:26 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। स्थानीय डिपो में कार्यरत दो संविदा चालक काफी दिनों से अनुपस्थित चल रहे हैं। बिना सूचना के गायब दोनों चालकों के खिलाफ क्षेत्रीय सहायक प्रबंधक ने नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। संतोषजनक जवाब न मिलने पर इन चालकों की संविदा समाप्त कर दी जाएगी।
विज्ञापन


बलरामपुर डिपो के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक वीके वर्मा ने बताया कि डिपाे में तैनात संविदा चालक सुरेंद्र कुमार दूबे 11 मई 2023 और संतोष कुमार 27 मई 2023 से अनुपस्थित चल रहे हैं। इन दोनों चालकों द्वारा अवकाश के संबंध में कोई सूचना भी कार्यालय में उपलब्ध नहीं कराई गई। चालकों के मोबाइल नंबर पर संपर्क किया गया, तो वह बंद मिला। चालकों के अनुपस्थित रहने से बसों के संचालन में असुविधा हो रही है। चालकों को कार्यालय पहुंचकर स्पष्टीकरण देने का अंतिम मौका दिया गया है। स्पष्टीकरण न मिलने पर चालकों की संविदा समाप्त कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें