बलरामपुर। अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के संस्थापक डा. प्रवीण भाई तोगड़िया ने हनुमानगढ़ी मंदिर के सभागार में पदाधिकारियों के साथ एक बैठक की। उन्होंने कहा कि अयोध्या में भगवान श्रीराम के मंदिर निर्माण से हिंदू शक्ति की ताकत का अहसास पूरे विश्व को हो गया है। उन्हाेंने हिंदू एकता पर जोर देते हुए कहा कि हमारे पूर्वजों की 25 पीढि़यों ने श्रीराम मंदिर के लिए संघर्ष किया।
कहा कि अभी मथुरा और काशी में भी मंदिर का भव्य निर्माण होगा। उन्हाेंने संगठन की मजबूती पर जोर देते हुए हिंदू एप के बारे में जानकारी दी। कहा कि हिंदू भाईयों की हर संभव मदद के लिए वह तैयार हैं। उन्होंने श्रीराम मंदिर के साथ ही हिंदू एकता के लिए किए गए प्रयासों के बारे में विस्तार से बताते हुए एक दूसरे के साथ संकट के समय खड़े रहने की सीख भी दी। इस मौके पर संगठन के राष्ट्रीय संगठन मंत्री ईश्वर प्रसाद, अवध प्रांत के संगठन मंत्री वेद सचान, इंद्रबली, शिवराम सिंह व राष्ट्रीय किसान परिषद के अवध क्षेत्र अध्यक्ष सेतुबंधु त्रिपाठी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।