फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: बजरंगबली के जयकारों से गूंजा शहर

Fri, 07 Apr 2023 12:03 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
बलरामपुर के चंद्र प्रकाश राइस मिल में आयोजित भंडारे में प्रसाद ग्रहण करते श्रद्घालु
विज्ञापन
बलरामपुर। रामभक्त हनुमान का जन्मोत्सव बृहस्पतिवार को बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। गली-गली में जय बजरंगबली का जयघोष गूंजा। फल-फूल, मेवों से हनुमानलला का मनोहारी श्रृंगार हुआ। भजन संध्या में महिमा के गीत गूंजे। दर्शन और भोग के लिए मंदिरों में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी।
विज्ञापन

वीर विनय चौराहा स्थित हनुमानगढ़ी व रानी तालाब स्थित हनुमानगढ़ी मंदिर में भोर से ही श्रद्घालुओं तांता लग गया। उन्होंने बजरंग बाण व हनुमान चालीसा पढ़कर मंगलकामना का आशीर्वाद मांगा।
बालाजी परिवार भगवतीगंज की तरफ से चंद्र प्रकाश राइस मिल में भव्य आयोजन किया गया। गेल्हापुर महंत बृजानंद जी महराज, भाजपा अवध क्षेत्र के सह संयोजक विनय कुमार मिश्र, लकी गुप्ता, सभासद संजय मिश्रा, गंगा शर्मा आदि ने बजरंग बली की पूजा अर्चना की। भव्य भंडारे का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

झारखंडी मंदिर स्थित हनुमान मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना हुई। श्रद्घालुओं ने बजरंगबली की पूजा-अर्चना कर बल, बुद्घि व विद्या का आशीर्वाद मांगा। इसके अलावा तुलसीपुर, गैसड़ी, पचपेड़वा, हरैया सतघरवा, पेहर बाजार, रेहरा बाजार व सादुल्लाह आदि क्षेत्रों में हनुमान जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया।


लगाया गया छप्पन भोग
उतरौला। श्री हनुमान जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में हनुमान गढ़ी उतरौला में अखंड रामायण पाठ का आयोजन किया गया। समाप्ति पर बछप्पन भोग लगाया गया। क्षेत्रीय विधायक राम प्रताप, अनूप गुप्त, अमरनाथ गुप्त, विकास गुप्त, सीबी माथुर, फणीन्द्र गुप्त, सुधीर श्रीवास्तव आदि ने विधि-विधान के साथ बजरंगी की पूजा-अर्चना की।


बच्चों ने प्रस्तुत किए सांस्कृतिक कार्यक्रम
पॉयनियर पब्लिक स्कूल एंड कॉलेज में श्री हनुमान जन्मोत्सव पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रबंध निदेशक डॉ. एमपी तिवारी ने भगवान श्रीराम व हनुमान जी की आरती कर कार्यक्रम का शुभारंभ कराया। छात्र-छात्राओं ने हनुमान चालीसा का पाठ किया। इसके बाद बच्चों ने वीर हनुमाना अति बलवाना... गीत पर समूह नृत्य प्रस्तुत किया। इस अवसर पर उप प्रधानाचार्य आशुतोष पांडेय, संतोष श्रीवास्तव, शिखा पांडेय, राघवेन्द्र त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें