फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: चेयरमैन ऐसा हो, जो जनता की समस्याओं को समझे

Mon, 24 Apr 2023 11:06 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
पचपेड़वा (बलरामपुर)। नगर निकाय चुनाव के मतदान की तिथि की उलटी गिनती शुरू हो गई है। जिले के पांचों नगर निकायों में पहले चरण में चार मई को मतदान होना है। मतदान तिथि नजदीक आते ही चुनावी सरगर्मी बढ़ गई है। चेयरमैन कैसा हो, इसको लेकर नागरिकों के बीच मंथन का दौर चल रहा है। हर गली-चौराहे पर लोग चुनावी चर्चा ही करते नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन




पचपेड़वा नगर पंचायत की पुरानी बाजार में सोमवार को एक दुकान पर कुछ लोग जीत का समीकरण बताते हुए अपने-अपने मनपसंद प्रत्याशियों को चेयरमैन बनाने का तर्क देते दिखे। डॉ. रामविलास व प्रेमचंद्र सोनी ने कहा कि चेयरमैन ऐसा हो, जो जनता की समस्याओं को समझे। उनका निराकरण करे और विकास पर फोकस करे।


राजेश गुप्ता व अनिल कुमार ने कहा कि शिक्षित और साफ-सुथरी छवि वाला व्यक्ति ही चेयरमैन बने। सभी के सुख-दुख में सम्मिलित होनेे वाला व्यक्ति चाहिए। चाय की चुस्की लेते हुए संतोष गुप्ता व पंकज जायसवाल बोल पड़े कि कस्बे में सांप्रदायिक सौहार्द को बनाए रखने वाले प्रत्याशी के पक्ष में ही मतदान करेंगे। बिना भेदभाव के विकास को प्राथमिकता देने वाला चेयरमैन होना चाहिए। राकेश सोनी अपना तर्क देते हुए बोले कि शहर में बिजली, पानी व सड़क जैसी मूलभूत सुविधाएं मुहैया कराने वाले व्यक्ति को ही चुना जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें