फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: ऐसा हो चेयरमैन जो जनहित का रखें ध्यान

Wed, 26 Apr 2023 11:02 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
बलरामपुर के तुलसीपुर बाजार में चुनावी चर्चा करते लोग।-
विज्ञापन
तुलसीपुर (बलरामपुर)। नगर निकाय के चुनाव की तिथि नजदीक आ रही है। ऐसे में मतदाताओं के बीच भी शहर की सरकार को लेकर चर्चा तेज हो गई है। नगर पंचायत चुनाव को लेकर लोग काफी उत्साहित भी नजर आ रहे हैं। जहां लोग बैठते हैं वहीं चुनावी समीकरण में उतार और चढ़ाव को लेकर अपनी राय देने लगते हैं। फिर भी मतदाता जनहित का ध्यान रखने वाले चेयरमैन को चुनने की बात कर रहे हैं। बुधवार की दोपहर तुलसीपुर बाजार में एक दुकान पर चुनावी बयार पर चर्चाओं का दौर चल रहा था। अभय कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि ऐसे नेता का चुनाव करें, जो शहर को नई पहचान दिला सकें। बड़े शहरों की तरह तुलसीपुर जैसे छोटे शहर का समुचित विकास करने वाले ही चेयरमैन चुनना चाहिए। महेश चंद्र श्रीवास्तव ने कहा कि ऊंच-नीच के भेदभाव को मिटाकर विकास की जो बात करेगा, उसी को नेता चुना जाएगा। इनकी बात काटते हुए नितिन कुमार बोल पड़े कि हमारा वोट तो शिक्षित और सामाजिक व्यक्ति के पक्ष में ही जाएगा। चाहे वह जिस भी पार्टी का प्रत्याशी क्यों न हो। राकेश सिंह व प्रदीप तिवारी ने भी क्षेत्र का विकास करने वाले प्रत्याशी के पक्ष में ही मतदान की बात कहते हुए कहा कि जनहित सबसे जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें