फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: चेयरमैन ऐसा हो, जो विकास पर दे ध्यान

Fri, 28 Apr 2023 12:21 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
बलरामपुर के पचपेड़वा बाजार में चुनावी चर्चा करते लोग।
विज्ञापन
पचपेड़वा (बलरामपुर)। नगर निकाय चुनाव में जैसे-जैसे मतदान की तिथि नजदीक आती जा रही है, वैसे-वैसे चुनाव का रंग भी चटख होता जा रहा है। गली हो या मोहल्ला, होटल या दुकान, हर जगह चुनावी चर्चाएं ही जोर पकड़ रही हैं। हर कोई अपनी-अपनी प्राथमिकताएं गिनाकर प्रत्याशी के जीतने-हारने का समीकरण बता रहा है। बृहस्पतिवार की सुबह पचपेड़वा बाजार में भी कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिला। हार्डवेयर की दुकान पर कुछ लोग चुनावी चर्चा में मशगूल दिखे। मोहम्मद असलम व महफूज ने कहा कि इस बार का चेयरमैन ईमानदार होना चाहिए। पचपेड़वा नगर पंचायत में अभी बहुत से विकास कार्य कराए जाने हैं। ऐसे में ईमानदार छवि वाला व्यक्ति की नगर का सही ढंग से विकास करा सकता है। सलीम व जावेद बोले कि चेयरमैन की कुर्सी पर ऐसे व्यक्ति को बैठाना चाहिए, जो सामाजिक हो। बिना भेदभाव के नगर के प्रत्येक वार्डों में विकास कार्य कराने में प्राथमिकता दे। जगराम यादव ने बात काटते हुए कहा कि चाहे जिस पार्टी का प्रत्याशी चेयरमैन बने लेकिन पढ़ा-लिखा होना चाहिए। जन समस्याओं को परखने के साथ बुनियादी सुविधाओं का आसानी से निराकरण करा सकें। अरुण मोदनवाल व शिवा ने भी पढ़े-लिखे व्यक्ति को ही शहर की सरकार चलाने के लिए मौका देने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें