फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: 30 को देखी जाएगी गिद्धौर प्रधान पद की मतगणना की सीडी

विज्ञापन
विज्ञापन
उतरौला (बलरामपुर)। श्रीदत्तगंज ब्लाॅक की ग्राम पंचायत गिद्धौर के प्रधान पद पर मतगणना की वीडियाेग्राफी की सीडी 30 सितंबर को देखी जाएगी। उतरौला एसडीएम कोर्ट में मामले की सुनवाई होगी और फैसला आएगा।
विज्ञापन


एसडीएम अवधेश कुमार ने बताया कि श्रीदत्तगंज ब्लाॅक की ग्राम पंचायत गिद्धौर के प्रधान पद के परिणाम को लेकर विवाद चल रहा है। हाईकोर्ट ने विवाद निस्तारित कराने का आदेश जारी किया है। उतरौला एसडीएम ने न्यायालय के आदेश का अनुपालन कराने के लिए पंच स्थानीय के सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी ज्ञानेश शुक्ल से ग्राम पंचायत गिद्धौर के प्रधान पद पर पंचायत चुनाव के दौरान कराई गई मतगणना की वीडियोग्राफी की सीडी के साथ संबंधित सहायक उपकरण भी मंगाकर कड़ी सुरक्षा के बीच सुरक्षित रख लिया है।
उतरौला एसडीएम कोर्ट पर 30 सितंबर को सुनवाई की तारीख तय की गई है। एसडीएम ने बताया कि हाईकोर्ट के आदेश का अनुपालन कराकर विवाद का निस्तारण करा दिया जाएगा। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें