फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: बाजारों में छाई रमजान की रौनक

Wed, 22 Mar 2023 10:44 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। रमजान माह शुरू होने वाला है। दिनभर रोजा रखकर अल्लाह की इबादत के लिए मुस्लिम समाज में जोर-शोर से तैयारियां चल रही हैं। रमजान से पहले बुधवार को लोगों ने खूब खरीदारी की। रोजे का सामान लेने के लिए बाजार में भीड़ उमड़ी। सबसे अधिक भीड़ किराने की दुकानों पर रही। ग्राहकों का उल्लास देखकर दुकानदारों के चेहरे भी खिल गए।
विज्ञापन

सराय फाटक, चौक रोड एवं वीर विनय चौराहा पर रमजान की रौनक सबसे अधिक नजर आई। अन्य दिनों की अपेक्षा रमजान शुरू होने से पहले यहां ज्यादातर दुकानें सज गईं हैं। दुकानों पर खरीदारों की भीड़ ने बाजार में चार चांद लगा दिए हैं। बाजारों में सबसे ज्यादा मांग फल, खजूर और लच्छे की रही। तरह-तरह की कचरी भी दुकानों में खूब बिक रही हैं। लोग सहरी और इफ्तार के लिए पकवान बनाने का सामान खरीद रहे हैं।
दुकानदार परवेज ने बताया कि ईरानी खजूर और देशी घी वाले लच्छे की मांग ज्यादा है। पापड़ की दुकानों पर भी भीड़ है। दुकानदार राजू ने बताया कि पापड़ और कचरी खरीदने के लिए लोग आ रहे हैं। दुकानदार इरफान ने बताया कि लोग सेंवई की खरीदारी भी कर रहे हैं।
विज्ञापन

कपड़ा व्यवसायी मेराज व अकरम ने बताया कि रेडीमेड कपड़ों की दुकानों भीड़ जुट रही है। महिलाएं लहंगा, फ्राॅक, लहंगा चुनरी, गाउन, जरकन काट के लांग सूटों के साथ ही सामान्य सूट खूब पसंद कर रही हैं। इतना ही नहीं पुरुष जहां जूते खरीद रहे हैं वहीं महिलाएं सैंडिल, जूती, चप्पल की खरीदारी में जुटी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें