फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: विशेष बजट मांगकर भुगतान किया था 12 साल का बकाया वेतन

Wed, 19 Apr 2023 11:56 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
पूर्व चेयरमैन कुसुम चौहान ।
विज्ञापन
बलरामपुर। नगर पालिका परिषद बलरामपुर के कर्मचारियों को करीब 12 साल से बकाया वेतन भुगतान किए जाने का किस्सा आज भी चर्चा का विषय है। भाजपा के सिंबल पर पहली बार चुनाव जीत कर चेयरमैन बनीं पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष कुसुम चौहान के समक्ष कर्मचारियों का बकाया वेतन बड़ी चुनौती थी। उन्होंने नगर विकास मंत्री से विशेष बजट स्वीकृत कराकर नगर पालिका में कार्यरत 310 कर्मियों को वेतन का भुगतान किया था। नगर पालिका के इतिहास में यह पहला मौका था जब कर्मचारियों को नगद वेतन न देकर सीधे खाते में भेजा गया था।
विज्ञापन

करीब चार साल तक प्रशासक नियुक्त रहने के बाद वर्ष 1995 में चेयरमैन पद के लिए चुनाव हुआ था। भाजपा प्रत्याशी कुसुम चौहान सपा के जावेद हसन को पराजित कर चेयरमैन बनी थीं। पूर्व चेयरमैन बताती हैं कि उस समय नगर पालिका को बजट के नाम पर सिर्फ तीन लाख रुपये मिलते थे। इसके कारण पालिका में तैनात सभी 310 कर्मियों का पूरा वेतन भुगतान नहीं हो पाता था। नगर पालिका कर्मचारियों का 12 साल से वेतन भुगतान लंबित चल रहा था।

नगर विकास मंत्री से मांगा था विशेष बजट
कर्मचारियों का बकाया वेतन भुगतान करने के लिए पूर्व चेयरमैन तत्कालीन मुख्यमंत्री कल्याण सिंह व तत्कालीन नगर विकास मंत्री लालजी टंडन से मिलीं। बकाया वेतन भुगतान के लिए 45 लाख रुपये का स्पेशल बजट बलरामपुर के लिए स्वीकृत कराया। उन्होंने नगद वेतन भुगतान की परंपरा बंद कराने के लिए विशेष पहल की। स्वयं बैंक में बैठकर सभी कर्मियों का बैंक खाता खुलवाया। बकाया धनराशि सीधे कर्मियों के खाते में भिजवाया।
विज्ञापन

कुसुम चौहान ने चेयरमैन बनने पर नगर पालिका के लिए अंबेस्डर कार, कूड़ा गाड़ी, जेसीबी, ट्रैक्टर-ट्रॉली व ठेलिया समेत अन्य संसाधन मंगवाए। साथ ही बलरामपुर नगर का सौंदर्यीकरण कराते हुए वीर विनय चौराहा, आंबेडकर तिराहा व गर्ल्स कॉलेज चौराहे पर फौव्वारा भी लगवाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें