फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: लंबे समय से अनुपस्थित शिक्षक की सेवा समाप्त

Sat, 18 Mar 2023 11:12 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। लंबे समय से अनुपस्थित चल रहे शिक्षकों पर कार्रवाई शुरू कर दी गई है। शनिवार को एक शिक्षक की सेवा समाप्त कर दी गई।
विज्ञापन

बीएसए कल्पना देवी ने बताया कि संतकबीर नगर के घनघटा तहसील के बरौली गांव निवासी राजेंद्र प्रसाद पांडेय को वर्ष 1997 में सहायक अध्यापक पद पर तैनात किया गया था। इसके बाद पदोन्नति देकर उन्हें प्रधानाध्यापक बनाया गया था। शिक्षा क्षेत्र पचपेड़वा के पूर्व माध्यमिक विद्यालय खादर में प्रधानाध्यापक पद पर तैनात राजेंद्र प्रसाद तीन सितंबर 2022 से बिना किसी सूचना के अनुपस्थित चल रहे थे। राजेंद्र को कई बार नोटिस भेजा गया मगर कोई जवाब नहीं मिला। डाक से नोटिस भेजने पर पता चला कि इस नाम का कोई व्यक्ति वहां नहीं रहता है। इसका संज्ञान लेते हुए राजेंद्र प्रसाद पांडेय की सेवा समाप्त कर दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें