फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: हर बूथ पर रहेंगे पुलिस के दस मददगार

Sat, 09 Mar 2024 12:06 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। संसदीय चुनाव को सकुशल निपटाने के लिए जिले के 1723 बूथों का मैनेजमेंट प्लान तैयार किया गया है। इसके तहत हर बूथ पर पुलिस की मदद के लिए दस लोग तैनात होंगे। इनके माध्यम से बूथ की हरेक गतिविधि के बारे में जानकारी जुटाई जाएगी। इसके लिए थाना प्रभारी बूथों की सुविधाओं का आकलन कर समाज के अलग-अलग वर्ग के लोगों का विवरण व मोबाइल नंबर मददगार बनने को जुटा रहे हैं।
विज्ञापन

इसके लिए थाना स्तर पर मतदान केंद्र, मतदेय स्थल की संख्या, लोकसभा क्षेत्र का नाम, विधानसभा का नाम, कुल मतदाता, हिंदू मतदाता, मुस्लिम मतदाता, एससीएसटी मतदाता, महिला मतदाता, पुरुष मतदाताओं की संख्या दर्ज की जाएगी। सुरक्षा के दृष्टिगत ही केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल की एक कंपनी पहले ही जिले में पहुंच चुकी है।
दूसरी तरफ एएसपी उत्तरी योगेश कुमार ने गैसड़ी के इंडो नेपाल बॉर्डर पर स्थित पोलिंग बूथ सौनगढ़वा और पोलिंग बूथ मोतहारी का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लेने के बाद एसएसबी व पुलिस की संयुक्त टीम के साथ इंडो-नेपाल बार्डर के सीमावर्ती के गांवों का भ्रमण भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें