फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: गर्मी व लू से बीमार मरीजों के लिए दस बेड आरक्षित

Wed, 21 Jun 2023 11:29 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। गर्मी व लू लगने से बीमार मरीजों काे भर्ती करने के लिए जिला मेमोरियल चिकित्सालय में दस बेड का विशेष वार्ड बनाया गया है। अब गंभीर हालत में इमरजेंसी पहुंचने वाले मरीजों को बेड के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। भीषण गर्मी से बढ़ रहे मरीजों की संख्या और उनकी समस्या को लेकर अमर उजाला में लगातार खबरें प्रमुखता से प्रकाशित की गईं थीं।
विज्ञापन

अमर उजाला के 21 जून के अंक में इमरजेंसी फुल डायरिया के मरीज ज्यादा शीर्षक से खबर प्रकाशित की थी। इसमें जिला मेमोरियल चिकित्सालय की इमरजेंसी फुल होने व मरीजों की परेशानी को प्रमुखता से उजागर किया गया था। इस खबर का बड़ा असर हुआ है। अस्पताल के सीएमएस डॉ. शारदा रंजन ने बताया कि गर्मी व लू लगने से बीमार मरीजों के लिए दस बेड का विशेष वार्ड आरक्षित कर दिया गया है। ताकि गर्मी से बीमार होने वाले मरीजों को भटकना न पड़े। सीएमएस ने बताया कि इमरजेंसी के सामने स्थित इस वार्ड में दस बेड की व्यवस्था की गई है।
मरीजों की भरमार
शहर में मंगलवार की रात बूंदाबांदी होने से तापमान तो कम हो गया लेकिन अस्पताल में मरीजों संख्या में कोई कमी नहीं आई। बुधवार को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचे काफी संख्या में मरीज ओपीडी व पर्चा काउंटर पर जूझते दिखे। चिकित्सकीय सलाह के लिए मरीज व तीमारदारों को घंटों अपनी बारी का इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें