गौरा चौराहा (बलरामपुर)। सदर तहसील के ग्राम खजुरिया स्थित मजरा नाथूडीह में बृहस्पतिवार को गड्ढे में डूबने से महादेव अतरपरी हरैया निवासी सुरेंद्र शुक्ल (45) की मौत हो गई। ग्राम खजुरिया के मजरा नाथूडीह में स्थित राम-जानकी मंदिर के वह पुजारी थे। बृहस्पतिवार को वह नाथूडीह गांव के पास सड़क के किनारे बरसात के पानी से भरे गड्ढे में गिर गए। प्रभारी निरीक्षक थाना गौरा चौराहा अनिल कुमार सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। जांच की जा रही है।