बलरामपुर के शक्तिपीठ देवीपाटन मंदिर में शनिवार को स्वच्छ विरासत अभियान का शुभारंभ पतंग उड़ाकर क
- फोटो : BALRAMPUR
तुलसीपुर (बलरामपुर)। प्रदेश सरकार ने जिले के देवीपाटन मंदिर को विरासत स्थल के रूप में चयनित किया है। इसके लिए स्वच्छ विरासत अभियान शुरू किया गया है। शनिवार को आयोजित कार्यक्रम में इसका शुभारंभ किया गया।
सरकार ने प्रदेश के 35 जिलों में 75 विरासत स्थलों का चयन किया है। इन स्थलों पर स्वच्छ भारत के तहत विशेष अभियान का शुुभारंभ शनिवार को देवीपाटन पीठाधीश्वर महंत मिथलेश नाथ, स्थानांतरित पुलिस अधीक्षक राजेश सक्सेना, उप जिलाधिकारी तुलसीपुर मंगलेश दुबे और अधिशासी अधिकारी संपूर्णानंद तिवारी की उपस्थिति में पतंग उड़ाकर किया गया।
अधिशासी अधिकारी ने बताया कि पहले दिन शनिवार को मंदिर परिसर के आसपास विशेष सफाई अभियान चलाया गया। साथ ही लोगों को जागरूक किया गया। अभियान का उद्देश्य विरासत स्थल की साफ-सफाई सुनिश्चित करना है। इसका समापन 24 जनवरी को उत्तर प्रदेश के स्थापना दिवस के दिन गोशाला में गो सेवा के उपरांत किया जाएगा।