फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: किशोरी को अगवा कर दुष्कर्म, चार गिरफ्तार

Mon, 08 Jan 2024 11:38 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
पचपेड़वा (बलरामपुर)। थाना क्षेत्र में एक किशोरी को अगवा कर दुष्कर्म करने के मामले में मुख्य आरोपी सहित चार लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बीती 28 दिसंबर 2023 को पुलिस से शिकायत की गई थी कि सिद्धार्थ नगर के चार लोग गांव से जबरन एक 16 वर्षीय किशोरी को उठा ले गए थे। जांच पड़ताल में जुटी पुलिस ने भाथर चौराहे के पास से चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। उनके साथ मिली किशोरी का पुलिस ने चिकित्सीय परीक्षण भी कराया।
विज्ञापन

पीड़िता ने बताया कि उसके साथ एक आरोपित ने दुष्कर्म किया है। क्षेत्राधिकारी तुलसीपुर राघवेंद्र सिंह ने बताया कि मामले में अन्नू खां उर्फ रफीक निवासी सिद्धार्थनगर को दुष्कर्म एवं पास्को एक्ट में गिरफ्तार किया गया। उसके तीन अन्य सहयोगी परवेज अली, लाला उर्फ अलाउद्दीन तथा हामिद अली निवासीगण नौबस्ता थाना पचपेड़वा जनपद बलरामपुर को भी गिरफ्तार कर कोर्ट में पेशी के बाद जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें