फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली गिरने से किशोर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। तालाब में कटिया डालकर मछली फंसाते समय बारिश के बीच अचानक बिजली गिरने से चपेट में आकर किशोर की मौत हो गई। जबकि कुछ दूरी पर मौजूद उसका चचेरा भाई मामूली रूप से झुलस गया। वहीं, बिजली गिरने से एक स्कूल की दीवार भी क्षतिग्रस्त हुई है।
विज्ञापन

पचपेड़वा नगर के बरगदवा सैफ निवासी मुख्यतार सिद्दीकी का पुत्र अशरफ (13) गुरुवार को अपने चचेरे भाई हाशिम (11) के साथ गांव के पास स्थित तालाब में कटिया डालकर मछली फंसा रहा था। दोपहर करीब 12 बजे अचानक घिरे बादलों के बीच बारिश होने लगी।
तभी अचानक बिजली गिरी और चपेट में आने से अशरफ की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि कुछ दूरी पर बैठा हाशिम मामूली रूप से झुलस गया। इसी थाना क्षेत्र के मनोहरापुर गांव में बिजली गिरने से प्राथमिक विद्यालय की दीवार भी क्षतिग्रस्त हो गई।
विज्ञापन

पचपेड़वा थानाध्यक्ष आलोक राव ने बताया कि परिजन की सूचना पर अशरफ का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। क्षेत्रीय सपा विधायक डॉ. एसपी यादव ने शासन-प्रशासन से मृतक के परिजनों को अहेतुक सहायता दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें