बलरामपुर। ललिया थाना क्षेत्र के मथुरा बाजार में छत पर बिजली का तार ठीक करते समय करंट की चपेट में आने से किशोर की मौत हो गई।
क्षेत्र में कई दिन बाद शुक्रवार को विद्युत आपूर्ति बहाल हुई तो मथुरा बाजार निवासी धर्मेंद्र कसौधन के दो बेटों में बड़ा बेटा मनोज कुमार (15) घर की छत पर बिजली का तार ठीक करने लगा। तभी करंट की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। घटना से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।