बलरामपुर। क्षेत्र में बिजलीपुर गांव के पास रविवार की सुबह करीब 10.30 बजे ट्रेन की चपेट में आने से 17 वर्षीय किशोरी राधा सैनी की मौत हो गई। रेलवे ट्रैक को पार करते समय यह हादसा हुआ। प्रभारी निरीक्षक नगर कोतवाली शैलेश सिंह ने बताया कि छानबीन के दौरान पता चला कि किशोरी रेलवे ट्रैक को पार कर रही थी, तभी ट्रेन आ गई और वह ट्रेन की चपेट में आ गई। लड़की के पिता रामकुमार सैनी की सूचना पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। घटना के कारणों की छानबीन की जा रही है।