महराजगंज तराई (बलरामपुर)। जहरीले जंतु के काटने से खेत में घास काटने गए किशोर की शुक्रवार की शाम को मौत हो गई। महराजगंज तराई क्षेत्र के ग्राम निरंजनडीह निवासी राजवीर ने बताया कि बेटे संतोष (14) को खेत में घास काटते समय किसी जहरीले जंतु ने काट लिया। उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, वहां से जिला अस्पताल रेफर किया गया। वहां ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई। लेखपाल श्रीनिवास ने बताया कि उच्चाधिकारियों को रिपोर्ट भेजी गई है। (संवाद)