फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाली तीज पर महिलाओं ने बिखेरा जलवा

विज्ञापन
फोटो-6-बलरामपुर के चीनी मिल परिसर में आयोजित कार्यक्रम में तीज क्वीन का पुरस्कार प्राप्त करती अंज - फोटो : BALRAMPUR
विज्ञापन
बलरामपुर। हरियाली तीज पर बलरामपुर चीनी मिल के लेडीज क्लब की महिलाओं ने रंगारंग कार्यक्रम आयोजित किए। इनमें महिलाओं ने नृत्य, मेंहदी, कैटवॉक, मिसेज मॉडल व मिसेज मस्तमौला आदि प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया। बेहतर प्रदर्शन करने वाली महिलाओं को खिताबों से नवाज कर पुरस्कृत भी किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि व मिल के अधिशासी अध्यक्ष निष्काम गुप्ता ने गणेश प्रतिमा पर माल्यार्पण व दीप जलाकर किया। प्रतियोगिताओं में महिलाओं ने अपने हुनर का जलवा बिखेरा। नृत्य के लिए पूनम सिंह, शिल्पी सिंह, दीपा धीमान तथा मंजू खंडेलवाल को पुरस्कृत किया गया। दीपाली अग्रवाल मिसेज कैटवॉक चुनी गईं। मिसेज मॉडल का खिताब विम्मी श्रीवास्तव को मिला। रेनुका वर्मा मिसेज मस्तमौला के खिताब से नवाजी गईं। अंजना मिश्रा को तीज क्वीन का पुरस्कार दिया गया।
मुख्य अतिथि ने महिलाओं को हरियाली तीज की बधाई देकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम में महिलाओं तथा पुरुषों को तरह-तरह के सर प्राइज गिफ्ट दिए गए। इस मौके पर जीएम एचआर राजीव अग्रवाल, बीएन ठाकुर, योगेंद्र मिश्र, सुधा चौहान, निधि अग्रवाल, सीमा यादव, उदयवीर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें