फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गीजर से करंट लगने से शिक्षिका की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। रेहरा बाजार थाना क्षेत्र के मुख्य बाजार में किराए के मकान में रहने वाली शिक्षिका शालिनी (32) मंगलवार सुबह पानी गर्म करने के लिए गीजर लगाते समय करंट की चपेट में आ गईं। इससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन

बाराबंकी के लोनीकटरा निवासी महेश कुमार की पत्नी शालिनी रेहरा बाजार शिक्षा क्षेत्र के कंपोजिट विद्यालय उदयपुर में सहायक अध्यापक पद पर तैनात थीं। मंगलवार सुबह ही वह लखनऊ से रेहरा बाजार स्थित किराये के मकान में पहुंची थीं। जहां नहाने के लिए पानी गर्म करने को गीजर लगाने पर शालिनी करंट की चपेट में आकर झुलस गईं।
पड़ोसी ने आनन-फानन उन्हें प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रेहरा बाजार पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने शालिनी को मृत घोषित कर दिया। शिक्षिका के मौत की सूचना मिलते ही बीएसए कल्पना देवी, सीओ उदयराज सिंह व खंड शिक्षा अधिकारी सियाराम वर्मा मौके पर पहुंच गए। प्रभारी निरीक्षक ओपी चौहान ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें