बलरामपुर के एमएलके पीजी काॅलेज में आयोजित कार्यक्रम में मौजूद शिक्षक व विद्यार्थी।
बलरामपुर। एमएलके पीजी कॉलेज सभागार में पंडित बिरजू महाराज कल्चरल क्लब की ओर से बृहस्पतिवार को कथक नृत्य की उत्पत्ति एवं वर्तमान में उसकी उपयोगिता विषय पर व्याख्यान का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों को कथक की मुद्राओं से भी परिचित कराया गया। कार्यक्रम में प्रतिभागियों ने कथक नृत्य प्रस्तुत कर जलवा बिखेरा।
कार्यक्रम का शुभारंभ क्लब अध्यक्ष प्राचार्य प्रो. जेपी पांडेयय, मुख्यवक्ता कथक गुरु हर्षिता चौहान व क्लब प्रभारी प्रो. रेखा विश्वकर्मा ने किया। मुख्य वक्ता हर्षिता ने कहा कि कथक उत्तर प्रदेश का एक शास्त्रीय नृत्य है। कथक कलाकार सुंदर हाथों की गतिविधियों, व्यापक फुटवर्क, लचीली शारीरिक गतिविधियों और सबसे महत्वपूर्ण रूप से तीव्र चेहरे की अभिव्यक्तियों के माध्यम से कहानियों का प्रदर्शन करते हैं। समन्वयक डॉ. अनामिका सिंह व कोषाध्यक्ष डॉ. स्वदेश भट्ट ने अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया। क्लब के सचिव लेफ्टिनेंट डॉ. देवेन्द्र कुमार चौहान ने कार्यक्रम का संचालन किया। इस अवसर पर डॉ. बीएल गुप्त, डॉ. एसके त्रिपाठी, डॉ. वंदना सिंह, डॉ. सुनील कुमार शुक्ल व मणिका मिश्रा व अन्य मौजूद रहे।