बलरामपुर। नगरपालिका के रैन बसेरा में शटर खोलने के दौरान करंट लगने से आउटसोर्सिंग सफाईकर्मी झुलस गया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। उतरौला नगर पालिका में आउटसोर्सिंग कंपनी के जरिए तैनात चमरुपुर निवासी सफाई कर्मी सुरेश पुत्र कमलेश शनिवार की दोपहर ढाई बजे रैन बसेरे का शटर खोल रहा था। तभी उसे करंट लग गया। इससे वह झुलस गया। जब तक उसे अस्पताल ले जाया जाता, तब तक उसकी मौत हो गई। प्रभारी निरीक्षक संजय दूबे ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।