फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: पूर्ण विकसित भारत के लिए सभी वर्गों का सुझाव जरूरी

Sun, 03 Mar 2024 12:01 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। आजादी के सौ वर्ष पूरे होने पर वर्ष 2047 तक भारत को पूर्ण रूप से विकसित राष्ट्र बनाने के लिए आम जन का सहयोग व सुझाव जरूरी है। इसके लिए विकसित भारत मुहिम को पूरा करने और सभी का सुझाव लेने के लिए भारतीय जनता पार्टी की तरफ से विकसित भारत संकल्प पत्र पेटिका लांच को किया गया है। सभी का सुझाव लेकर इस पत्र पेटिका को सीधा प्रधानमंत्री के पास भेजा जाएगा। यह जानकारी भाजपा के जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंह ने दी। वह शनिवार को पार्टी कार्यालय के अटल भवन में आयोजित एक वार्ता में हिस्सेदारी कर रहे थे।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि यह अभियान आठ मार्च तक चलाया जाएगा। इसके लिए जिले के 22 स्थानों पर विकसित भारत संकल्प पत्र पेटिका लगाई जाएगी। इसके अलावा नमो एप पर कोई भी व्यक्ति सीधा अपना सुझाव भेज सकता है। सदर विधायक पल्टूराम एवं तुलसीपुर विधायक कैलाश नाथ शुक्ला ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में भाजपा सरकार की नीतियों और उपलब्धियों के चलते पूरी दुनिया में भारत का सम्मान बढ़ा है। जिला पंचायत अध्यक्ष आरती तिवारी एवं भाजपा अवध क्षेत्र के सह संयोजक विनय कुमार मिश्रा ने कहा कि पीएम व सीएम के प्रयास से देश और प्रदेश की अर्थव्यवस्था तेजी से सुधर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें