फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: गन्ना किसानों को किया जागरूक

Tue, 04 Apr 2023 11:42 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीदत्तगंज (बलरामपुर)। बजाज चीनी मिल इटईमैदा ने विश्रामपुर गांव में किसान गोष्ठी का आयोजन किया। इसमें किसानों को गन्ने की खेती के लिए जागरूक किया गया।
विज्ञापन



गोष्ठी में मिल महाप्रबंधक गन्ना संजीव कुमार शर्मा ने बताया कि बदलते मौसम में गन्ने की फसल प्रभावित हो रही है। इसमें चोटी बेधक रोग लगने की संभावना बढ़ गई है। चोटी बेधक रोग फसल को नुकसान पहुंचा सकते हैं। इस रोग की रोकथाम के लिए किसान अपने खेतों में लाइट ट्रेप लगाएं।

पहली सिंचाई पर प्रति एकड़ 150 एमएल, कोराजन 400 लीटर पानी में घोलकर मोटे फव्वारे से गन्ने की जड़ों के पास ड्रेंचिंग करके तुरंत सिंचाई करें। इससे काफी हद तक फसल को चोटी बेधक रोग से बचाया जा सकता है। इस मौके पर बृजेश प्रताप सिंह, रामायन पांडेय, रोहित, मंसाराम, प्रदीप, लालमन व सियाराम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें