फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: सिविल सेवा की तैयारी के लिए करें आठ घंटे की पढ़ाई

Mon, 31 Jul 2023 11:11 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
बलरामपुर के डायट में ​छात्र-छात्राओं को टिप्स देते एसपी केशव कुमार।
विज्ञापन
बलरामपुर। डायट में सरकार द्वारा संचालित अभ्युदय कोचिंग में पढ़ने वाले छात्रों को प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए सोमवार को पुलिस अधीक्षक ने टिप्स दिए। उन्होंने छात्रों को परीक्षा की तैयारी, समय प्रबंधन और मानसिक तनाव से बचने के लिए तमाम सुझाव दिए।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक केशव कुमार ने डायट स्थित अभ्युदय कोचिंग में सिविल सर्विस परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों को सफलता के मंत्र दिए। छात्रों ने एसपी से परीक्षा की तैयारी, समय प्रबंधन, परीक्षा को लेकर होने वाले तनाव और सिविल सर्विस परीक्षा में वैकल्पिक विषय चुनने आदि के बारे में सवाल पूछे। एसपी ने छात्रों के सभी सवालों का जवाब देते हुए कहा कि कोई भी परीक्षा पास करने के लिए कठिन परिश्रम के साथ ही समय प्रबंधन बहुत ही महत्वपूर्ण है।
उन्होंने कहा कि सात से आठ घंटे की पढ़ाई में सिविल सर्विसेस की तैयारी की जा सकती है। बस पढ़ाई में ईमानदारी बरतें और मन को भ्रमित करने वाली चीजों से दूर रहें। उन्होंने छात्रों से यह भी कहा कि यदि भविष्य में परीक्षा से जुड़े किसी भी बिंदू पर जानकारी चाहिए तो वे उनका मार्गदर्शन करने के लिए तैयार हैं। इस अवसर पर अभ्युदय कोचिंग के समयन्वयक सचिन सहित सभी शिक्षकगण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें