फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: निपुण के आकलन से विद्यार्थी बनेंगे होनहार

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। जिले के 1551 प्राथमिक एवं कंपोजिट विद्यालयों में शुक्रवार को निपुण आकलन परीक्षा कराई गई। निपुण लक्ष्य एप पर कराई गई परीक्षा में कक्षा एक से तीन तक के 48891 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। परीक्षा में 44789 विद्यार्थी अनुपस्थित रहे। आनलाइन परीक्षा को लेकर बच्चों में खासा उत्साह दिखा।
विज्ञापन

निपुण भारत मिशन को प्रभावी बनाने के लिए परिषदीय विद्यालयों में पढ़ने वाले बच्चों को कान्वेंट स्कूल की तर्ज पर शिक्षा दी जा रही है। इसके लिए निपुण लक्ष्य (पाठ्यक्रम) निर्धारित किया गया है। कक्षा एक से लेकर कक्षा तीन तक के बच्चे भाषा व गणित विषय में कितने निपुण हुए इसका आंकलन करने के लिए निपुण आंकलन परीक्षा कराई जा रही है। इसी क्रम में शुक्रवार को जिले के 387 कंपाेजिट व 1164 प्राथमिक विद्यालयों में सुबह आठ बजे से लेकर दोपहर दो बजे तक निपुण आंकलन परीक्षा कराई गई। कक्षा एक, दो और तीन के 93680 विद्यार्थियों में से 48891 बच्चों ने शिक्षक के माध्यम से स्मार्ट फोन अथवा टैबलेट के जरिए निपुण लक्ष्य एप पर परीक्षा दी। वहीं 44789 विद्यार्थी अनुपस्थित रहे। बीएसए शुभम शुक्ला ने बताया कि करीब 4800 शिक्षक व शिक्षामित्रों ने अपने स्मार्ट फोन और 3005 टैबलेट के जरिये बच्चों को निपुण लक्ष्य एप पर परीक्षा दिलाई।

आनलाइन परीक्षा को लेकर विद्यार्थियों में दिखा उत्साह
- परिषदीय स्कूल के कक्षा एक, दो और तीन के बच्चे आनलाइन परीक्षा देंगे यह उनके लिए किसी सपने से कम नहीं है। प्राथमिक विद्यालय गौर रमवापुर में निपुण आकलन परीक्षा देकर बाहर निकले कक्षा एक की दिव्या, पल्लवी एवं रितिमा ने कहाकि पहली बार मोबाइल पर परीक्षा देकर बहुत अच्छा लगा। कक्षा दो के छात्र प्रिंस, रंजीत, रेखा व कक्षा तीन के शिवम, आकाश, अंश व किशन आदि ने कहाकि परीक्षा के बाद अब हम लोगों को भी टैबलेट व मोबाइल पर परीक्षा देने का अनुभव प्राप्त हुआ हैै।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें