फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: छात्रों ने मॉडल प्रस्तुत कर दिखाई प्रतिभा

Sat, 29 Apr 2023 11:17 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। सेंट जॉर्ज कॉन्वेंट स्कूल में शनिवार को अखिल भारतीय विज्ञान दल की तरफ से विज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने मॉडल प्रस्तुत कर अपनी वैज्ञानिक प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के विजयी प्रतिभागियों व मॉडल प्रस्तुत करने वाले बाल वैज्ञानिकों को प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन



कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि नंदलाल तिवारी, युवा वैज्ञानिक आशुतोष पाठक, अखिल भारतीय विज्ञान दल की ऋचा मिश्रा, दल के देवेश मिश्रा व रेखा जायसवाल ने किया। स्कूल के प्रबंधक जीडी पांडेय ने अतिथियों को स्मृति चिह्न भेंटकर स्वागत किया। विद्यालय की छात्रा आराध्या सिंह ने जल प्रदूषण, अंबिकेश प्रताप सिंह ने ग्रीन हाउस, काव्या सिंह ने फायर वाटर मशीन, समृद्धि सिंह ने रेन वाटर हार्वेस्टिंग, विराट सिंह ने इलेक्ट्रिक टच सोलर फैन व अन्नपूर्णा सिंह ने पर्यावरण संरक्षण पर मॉडल प्रस्तुत किया।


अखिल भारतीय विज्ञान प्रतियोगिता में शानवी पांडेय, अंशिका शुक्ला, आयुष पांडेय, प्रभु रतन दुबे, ओम पांडेय, सृष्टि मोदनवाल, श्रद्धा कसौधन, सिद्धार्थ वर्मा व आंचल चौधरी ने बाजी मारी। इस अवसर पर सर्वेश यादव, अंशिका कशौधन, दीपक जायसवाल, प्राची गुप्ता, रोशन चौधरी, गोविंद पांडेय, बिजलेश्वरी प्रसाद सैनी व अदिति मोदनवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें