फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: विद्यार्थियों को दिलाया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प

Sat, 09 Sep 2023 11:50 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। बाबू हरीकांत स्मारक बाल भारती इंटर कॉलेज के नवीन परिसर में शनिवार को पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसका शुभारंभ मुख्य अतिथि पर्यावरणविद व एमएलके महाविद्यालय के अवकाश प्राप्त प्रोफेसर नागेंद्र सिंह ने किया। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाए चाहिए। काॅलेज प्रबंधक डॉ. देवेश चंद्र श्रीवास्तव, दिलीप कुमार श्रीवास्तव, सुभाष चंद्र मिश्र व मोहित श्रीवास्तव आदि ने विद्यालय परिसर में आम, नीम, छितवन, अशोक, जामुन व अमरूद आदि छायादार एवं फलदार पौधे रोपित किए। कॉलेज के प्रधानाचार्य रमेश चंद्र त्रिपाठी ने छात्र-छात्राओं को खाली स्थानों पर पौधरोपण करने का संकल्प दिलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें