बलरामपुर। समाजवादी पार्टी के सैनिक प्रकोष्ठ की बैठक रविवार को सपा जिलाध्यक्ष परशुराम वर्मा की अध्यक्षता में हुई। नगर के एक विद्यालय में आयोजित बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष ने कहा कि लोकसभा चुनाव जीतने के लिए बूथों को मजबूत करना होगा। हर बूथ पर सक्रिय कार्यकर्ताओं की टीम तैयार की जाए। बूथ स्तर पर संगठित होकर पार्टी की नीतियों से लोगों को अवगत कराएं। पार्टी की विचारधारा से जुड़े युवाओं का नाम मतदाता सूची में शामिल कराएं। सैनिक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष संजय ने कहा कि संगठन से ही चुनाव जीता जा सकता है। घोसी विधान सभा उप चुनाव में हुई जीत की बधाई देते हुए कहा कि घोसी की जीत उत्तर प्रदेश की जनता की जीत है। बैठक में सुरेंद्र यादव, आरबी हसन, करीम, रफीक बहरइची, शिव जगत व विनय वर्मा आदि मौजूद रहे। (संवाद)