फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: बूथ कमेटियों को करें मजबूत

Mon, 22 Jan 2024 12:35 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। लोकसभा चुनाव जीतने के लिए हमें बूथ कमेटियों को मजबूत बनाना होगा। गांव-गांव पदयात्रा कर कांग्रेस की नीतियों व भाजपा सरकार की नाकामियों को आमजन तक पहुंचाना होगा। पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ता लोगों को कांग्रेस की नीतियों और महात्मा गांधी के आदर्शों को आत्मसात करने के लिए प्रेरित करें।
विज्ञापन

यह बातें पूर्व मंत्री व कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता नकुल दूबे ने रविवार को जिला मुख्यालय स्थित एक होटल में पार्टी द्वारा आयोजित संवाद कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहीं। उन्होंने कहा कि 26 से 30 जनवरी तक गांव में पदयात्रा करके पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाएं। 30 जनवरी को पदयात्रा का समापन कर जिला मुख्यालय पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का शहादत दिवस मनाएं और लोगों को उनके आदर्शों पर चलने के लिए प्रेरित करें।
प्रदेश सचिव व जिला प्रभारी राना शिवम सिंह ने कहा कि हमारे नेता राहुल गांधी ने कांग्रेस को मजबूत करने के लिए मणिपुर से मुंबई तक भारत जोड़ो न्याय यात्रा निकाली है। उनकी यह यात्रा भाजपा सरकार को उखाड़ फेकने में सफल होगी। जिलाध्यक्ष अनुज कुमार सिंह ने पूर्व मंत्री व प्रदेश सचिव का स्वागत करते हुए बूथ कमेटियों के शीघ्र गठन का भरोसा दिलाया। इस दौरान आम आदमी पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष रत्नेश कुमार पांडेय ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर पूर्व विधायक धीरेंद्र प्रताप सिंह धीरू, पूर्व प्रदेश सचिव चंद्र शेखर मिश्र, जिला महासचिव विनय मिश्र, पीसीसी घनश्याम मिश्र, डॉ. पंकज गुप्त, एआईसीसी शिवलाल सहित कई मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें