फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: आंधी-बारिश में उखड़े पेड़, टूटे खंभे, बिजली गुल

Sun, 28 May 2023 12:07 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
रेहरा बाजार/पेहर बाजार (बलरामपुर)। तेज आंधी और बारिश से शनिवार को जिले में कई जगह हजारों पेड़ उखड़ गए तो वहीं बड़ी तादाद में बिजली के खंभे टूटने से करीब 80 गांवों की बिजली गुल हो गई। आम की फसल को भी भारी नुकसान हुआ है।
विज्ञापन


जिले में शनिवार सुबह मौसम सुहावना रहा। दिन भर आसमान में बादल छाए रहे। दोपहर बाद करीब तीन बजे तेज आंधी के साथ मूसलाधार बारिश शुरू हो गई। बड़ी तादाद में आंधी से पेड़ धराशायी होने के साथ ही कच्चे आम टूट गए। जिला उद्यान अधिकारी पारस नाथ ने बताया कि रेहरा बाजार व पेहर बाजार क्षेत्रों में तेज आंधी आई थी। इसके चलते आम की फसल को व्यापक नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। बागवान सर्वेश सिंह, चिनकन, राजू व विवेक आदि का कहना है कि आंधी आने से काफी आम टूटकर बर्बाद हो गए, जिससे बड़ा नुकसान हुआ है।
वहीं आंधी में बिजली के कई खंभे भी टूट गए। रेहरा बाजार की ग्राम सभा महुआ में बिजली का पोल टूटकर सड़क पर गिर गया। इससे कई गांवों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। इसी क्षेत्र के विशुनपुर खरहना गांव में हाईटेंशन तार टूटकर गिर गया। गनीमत यह रही कि आंधी आने के बाद बिजली आपूर्ति बंद कर दी गई थी, जिससे कोई घटना नहीं हुई। ग्रामीणों ने सड़क पर गिरे बिजली के तार को स्वयं हटाया। बिजली के पोल व तार टूटने से आपूर्ति ठप हो गई। इस संबंध में एक्सईएन पावर काॅरपोरेशन बाल कृष्ण ने बताया कि आंधी-बारिश के चलते कुछ पोल टूटकर गिर गए हैं। शीघ्र ही सभी पोल की मरम्मत कराकर आपूर्ति बहाल कराई जाएगी।
विज्ञापन



कीचड़ व जलभराव से परेशान हुए लोग
बारिश के चलते शनिवार को तमाम स्थानों पर कीचड़ व जलभराव की समस्या उत्पन्न हो गई। नगर के झारखंडी मंदिर से बस स्टेशन जाने वाले जर्जर मार्ग पर कीचड़ व जलभराव से लोगों को आवागमन में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। नवनिर्मित वीर विनय चौराहा से फुलवरिया बाईपास सड़क किनारे पाटी गई मिट्टी से लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। मिट्टी व पानी लोगों की दुकानों तक में घुस गया। इसी तरह हरैया सतघरवा, उतरौला, रेहरा बाजार व गैड़ास बुजुर्ग आदि क्षेत्रों में भी बारिश के कारण हुए जलभराव से लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें