फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: मरीज बढ़ने से घट रहा दवाओं का स्टॉक

Tue, 06 Jun 2023 11:20 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। गर्मी में तापमान बढ़ने के साथ ही संक्रामक बीमारियां तेजी से पांव पसार रहीं हैं। विभिन्न बीमारियों से जूझ रहे 800 से अधिक मरीज प्रतिदिन इलाज के लिए सरकारी अस्पताल पहुंच रहे हैं। मरीजाें का दबाव अधिक होने से अस्पतालों में दवाओं की खपत भी बढ़ गई है। जिले में प्रतिदिन छह हजार से अधिक पैरासिटामॉल टेबलेट की खपत हो रही है। जबकि उल्टी-दस्त व पेट दर्द के दवाओं की खपत भी डेढ़ गुना बढ़ गई है। इसके चलते अस्पतालों में दवाओं का स्टॉक घटने लगा है। अस्पताल प्रशासन ने आवश्यक दवाओं की डिमांड मेडिकल कॉरपोरेशन को भेजी है।
विज्ञापन

ओपीडी और वार्ड में मरीजों की भीड़
जिला मेमोरियल चिकित्सालय व संयुक्त अस्पताल में मंगलवार को मरीजों की भरमार रही। चिकित्सकीय सलाह व इलाज के लिए मरीज फिजीशियन कक्ष के बाहर धक्का-मुक्की करते दिखे। पर्चा काउंटर, दवा वितरण कक्ष व पैथालोजी में मरीज अपनी बारी आने का इंतजार करते रहे। जरनल वार्ड में भी उल्टी-दस्त व पेट दर्द के कई मरीज भर्ती रहे।
इन दवाओं की खपत हुई दोगुना
गर्मी के कारण बढ़ रही बीमारी से इन दिनों अस्पताल में बुखार की दवा पैरासिटामॉल, उल्टी की दवा ओन्डेस्ट्रान, दस्त की दवा मेट्रोजिल, पेट दर्द की दवा डाई साइक्लोमिन, गैस की दवा रेनटिडिन आदि के साथ आरएल व डीएनएस ग्लूकोज की मांग करीब दो गुना बढ़ गई है।
विज्ञापन

पैरासिटामॉल की खपत ज्यादा
जिला मेमोरियल चिकित्सालय के चीफ फार्मासिस्ट अख्तर हुसैन व संयुक्त अस्पताल के चीफ फार्मासिस्ट पीके त्रिपाठी ने बताया कि इन दिनों अस्पताल के दवा काउंटर से प्रतिदिन दो-दो हजार पैरासिटामॉल टेबलेट वितरित हो रही हैं। इसी तरह नौ सीएचसी पर भी प्रतिदिन दो हजार टेबलेट खर्च होती हैं।

नहीं है दवाओं की कमी
गर्मी के मौसम को देखते हुए पहले ही आवश्यक दवाओं और ग्लूकोज बोतल की डिमांड कर मंगवा ली गई थी। जिले में पैरासिटामॉल सहित सभी आवश्यक दवाओं की कोई कमी नहीं है। सभी मरीजों को पर्याप्त दवा वितरित की जा रही है।
विज्ञापन

- डॉ. सुशील कुमार, सीएमओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें