फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: भूमि विवाद में चटकीं लाठियां, 12 घायल

Fri, 24 Mar 2023 11:14 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। ललिया क्षेत्र के इमिलिया में शुक्रवार को भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर लठियां चलीं। इसमें दोनों पक्षों के 12 लोग घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जमीन के बैनामे को लेकर विवाद में शुक्रवार सुबह इमिलिया गांव में दो पक्षों में बहस शुरू हो गई। देखते ही देखते दोनों पक्षों के तमाम लोग जुट गए और मारपीट शुरू हो गई। जमकर लाठी-डंडे चले। इसमें किसी का सिर फूटा तो किसी के हाथ-पैरों में चोट लगी। मारपीट में एक पक्ष के लालू प्रसाद, अमित कुमार, शिव कुमार, प्रीति, रामावती एवं दूसरे पक्ष के कृष्ण कुमार, राम सूरत, भोलू, शीला सिंह, संजय, गीता सिंह व श्याम सुंदर घायल हो गए। सूचना पर गांव पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी पहुंचाया, जहां हालत गंभीर देख सभी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
थाना प्रभारी जय हरी मिश्र ने बताया कि गांव में तनाव के चलते पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है। एएसपी नम्रिता श्रीवास्तव ने बताया कि दोनों पक्षों की रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें