फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: बरसात के मौसम में बिजली के खंभों से रहें दूर

Mon, 03 Jul 2023 11:01 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। बरसात के मौसम में दुर्घटना से बचाव के लिए जिला प्रशासन ने विशेष एडवायजरी जारी की है। इसमें अपर जिलाधिकारी ने लोगों को बरसात के समय पुराने जर्जर भवनों को छोड़कर सुरक्षित स्थान पर रहने की सलाह दी है। साथ ही उन्होंने खुली नालियाें, बिजली के खंभों व विद्युत तारों से दूर रहने का सुझाव भी दिया है।
विज्ञापन

एडीएम प्रदीप कुमार ने बताया कि बरसात के मौसम में थोड़ी सी लापरवाही बड़ी दुर्घटना का कारण बन जाती है। ऐसे मौसम में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से बचने व पूर्व चेतावनी के लिए मोबाइल में दामिनी एप डाउनलोड करें। तालाब, नदी, गड्ढ़ा व जलभराव वाले स्थलों पर जाने से बचें। बच्चों को ऐसे स्थानों से दूर रखें।
मौसम खराब होने की चेतावनी मिलने पर बाहर निकलने से बचें। बीमारी से बचाव के लिए पानी को उबाल कर पीयें। सभी लोग पानी को शुद्ध करने के लिए निकट के अस्पताल से ब्लीचिंग पाउडर व क्लोरीन की गोलियां भी प्राप्त कर सकते हैं। बरसात में सांप के काटने पर घबराने के बजाय 108 नंबर डायल कर एंबुलेंस से अस्पताल पहुंच कर अपना इलाज कराएं। इलाज संबंधी जानकारी के लिए कंट्रोल रूम में डॉ. एके सिंघल के मोबाइल नंबर 9415165574 और अरविंद कुमार मिश्रा के मोबाइल नंबर 9453235408 पर भी संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें