फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: प्रदेश स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता 21 सितंबर से 31 दिसंबर तक

Fri, 28 Jul 2023 11:20 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। प्रदेश स्तरीय सब जूनियर व जूनियर कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन 21 सितंबर से 30 दिसंबर तक प्रदेश के चार जिलों में आयोजित की जाएगी। प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए खिलाड़ी जिला खेल कार्यालय से जानकारी प्राप्त सकते हैं।
विज्ञापन

जिला क्रीड़ाधिकारी दिनेश कुमार ने बताया कि 21 से 23 सितंबर तक शाहजहांपुर में प्रदेश स्तरीय सब जूनियर (16 वर्षीय बालिका वर्ग) कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। 31 दिसंबर को 16 वर्ष या उससे कम आयु के बालक व बालिका 56 किलोग्राम भार वर्ग में प्रतिभाग कर सकते हैं।
इसी तरह प्रतापगढ़ में 11 से 13 अक्तूबर तक सब जूनियर (16 वर्षीय बालक वर्ग) कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन जाएगा। दो से चार नवंबर तक आगरा में सब जूनियर (20 वर्षीय बालिका वर्ग) कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। 31 दिसंबर को 20 वर्ष की आयु पूरी करने वाले खिलाड़ी प्रतिभाग कर सकते हैं। जौनपुर में 28 से 30 दिसंबर तक सब जूनियर (20 वर्षीय बालक) कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें